सूरजपुर- रेवती रमण कॉलेज ग्राउण्ड सूरजपुर में आज राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एन.डी.आर.एफ) कटक उड़ीसा एवं सूरजपुर जिले के अग्निशमन एवं डी. डी.आर. एफ. की संयुक्त टीम द्वारा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उददेश्य आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी का आकलन करना था। अभ्यास के दौरान कॉलेज ग्राउण्ड सूरजपुर में तेज गति से भुकम्प से प्रभावित ऊचें भवनों में व्यक्तियों कि फंसे होने की सूचना कंट्रोल रूम सूरजपुर को प्राप्त होने पर, राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए तत्काल भवन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इस आपदा में एक व्यक्ति भूकम्प की चपेट में आने के कारण गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसे तत्काल मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार देकर बेहतर ईलाज के लिए एम्बुलेंस से तत्परता के साथ निकटतम अस्पताल पहुंचाया गया।
इस मॉकड्रिल की उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने प्रंशसा की और जनजागरूकता के दृष्टिकोण से इस मॉकड्रिक की सराहना की । इस अभ्यास के दौरान अपर कलेक्टर श्री जगरनाथ वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील अग्रवाल ,जिला अग्निशमन अधिकारी श्री संजय गुप्ता , डिप्टी कमांडेंट लिटन विश्वास साथ नगर सेना के डी.डी. आर एम व अग्निशमन की संयुक्त टीम, कॉलेज व एनसीसी के छात्र उपस्थित थे।

















