---Advertisement---

ग्राम कृष्णपुर में बिना वैध दस्तावेज के फोर्टिफाइड मिक्स्ड चावल का अवैध परिवहन पकड़ा गया

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर -कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में जिले में अवैध धान को लेकर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त जांच टीम ने ग्राम कृष्णपुर में कार्रवाई करते हुए बिना वैध दस्तावेज के फोर्टिफाइड मिक्स्ड चावल का परिवहन करते एक पिकअप वाहन को पकड़ा। जांच के दौरान वाहन से कुल 48 बोरी, लगभग 25 क्विंटल चावल जब्त किया गया।

टीम ने आवश्यक कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर चावल तथा पिकअप वाहन दोनों को जप्त कर आगे की विधिक कार्रवाई हेतु पुलिस थाना सूरजपुर भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने जिले में खाद्यान्न के अवैध परिवहन पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment