सूरजपुर/ रामानुजनगर- भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला स्तरीय तृतीय सोपान जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट अजय मिश्रा आदेशानुसार एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त गोवर्धन सिंह के निर्देशन में शिविर संचालक उमेश गुर्जर के द्वारा विकासखण्ड रामानुजनगर के अंतर्गत संचालित वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दो जोनोंकृदेवनगर एवं रामानुजनगरकृमें तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र रामानुजनगर के सामुदायिक भवन में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पदेन सहायक जिला कमिश्नर डी एस लकड़ा, सचिव बिजेंद्र साहू, सहायक शिविर संचालक आनंद साहू, स्काउट मास्टर शिवनारायण सिंह, शिवलाल जांगड़े, योगेश साहू, राजेश चौधरी, नितिन सिन्हा, सुक लाल यदु, गाइड कैप्टन धनेश्वरी राजवाड़े, जयवन्ती सिंह, सुनीता सिंह स्काउटर-गाइडर शाला प्रभारी एवं प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रशिक्षकों ने स्काउट-गाइडिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह गतिविधि बच्चों में प्राथमिक उपचार, अनुमान लगाना सहित अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग, सेवा भावना और राष्ट्रप्रेम को प्रोत्साहित करने का एक प्रभावी माध्यम है। तृतीय सोपान के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनमेंकृ कैंप क्राफ्ट, ब्रेक सिस्टम, मैपिंग, पायनियरिंग, बिना बर्तन भोजन बनाना, खेल, हाइक, सामुदायिक सेवा, दक्षता पदक अभ्यास, मानसभा आदि प्रमुख हैं। वहीं देवनगर में बालक छात्रावास में सहायक शिविर संचालक नन्द कुमार सिंह, जाकिर हुसैन, श्रीकांत पांडेय, इंद्रप्रताप सिंह, नील प्रकाश श्याम, रामलाल साहू, अशोक शाक्य, गाइड कैप्टेन गुड्डी राही, मंजू टोप्पो एवं छात्रावास अधीक्षक कृष्ण कुमार साहू उपस्थित रहे । प्रशिक्षकों ने स्काउट-गाइड प्रतिज्ञा, नियमों, ध्येय वाक्य “तत्पर रहें” तथा दैनिक जीवन में इनके पालन की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा की। बच्चों को स्काउटिंग-गाइडिंग के आदर्शों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया गया।
दोनों जोनों में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड छात्र-छात्राएँ, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण दल ने बताया कि तृतीय सोपान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उन्हें आत्मनिर्भर, कर्तव्यनिष्ठ एवं समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर बनाता है। शिविर के संचालन में प्रशिक्षण दल के सभी सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया तथा आगे भी प्रशिक्षण की विभिन्न कक्षाएँ चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएँगी।

















