---Advertisement---

उपार्जन केंद्र में दूसरे दिन 1618.8 क्विंटल धान की कि गई खरीदी 

Follow Us
Spread the love

-कृषक बंधुओ से उपार्जन केन्द्र में सुखा स्वच्छ व साफ-सुथरा क्वालिटी का धान लाने की अपील

सूरजपुर- जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में धान खरीदी के दूसरे दिन 1618.8 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इस प्रकार अब तक 1864.80 क्विंटल की खरीदी हुई है। खाद्य अधिकारी श्री संदीप भगत द्वारा जिले के समस्त कृषक बंधुओं से आग्रह किया गया है कि उपार्जन केन्द्र में सुखा स्वच्छ साफ सुथरा एफ.ए.क्यू. क्वालिटी धान लाया जाये, असुविधा से बचने के लिए धान लाने के पूर्व टोकन कृषक बंधु अवश्य कटवा ले। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ लिकिंग सहित निर्धारित है। 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक नकद एवं लिकिंग सहित धान खरीदी की जायेगी और प्रत्येक शनिवार व रविवार शासकीय अवकाश के दिन धान खरीदी बंद रहेगी।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment