---Advertisement---

नशा मुक्त भारत अभियान’ के 5 वर्ष पूरे, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों ने किया शपथ ग्रहण

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आज पंजाब के अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वर्चुअल माध्यम से संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर के सभाकक्ष से कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन व जिला स्तरीय अधिकारी भी जुड़े थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों और युवाओं को मादक पदार्थों से दूर रहने और स्वस्थ तथा नीति परक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के तहत कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर व सभाकक्ष में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा नशा मुक्त भारत हेतु शपथ भी लिया गया।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment