सूरजपुर- जिला सूरजपुर के अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर, ओड़गी. प्रतापपुर एवं प्रेमनगर (ईएमआरएस) के छात्रों ने ओडिशा के सुंदरगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा सनिति (जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार) नई दिल्ली द्वारा आयोजित चौथी राष्ट्रीय खेल महाकुंभ 2025 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 गोल्ड 7 सिल्वर 9 ब्रॉन्ज हासिल किया। दिनांक 11 से 15 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 7,000 छात्रो ने भाग लिया। जिसमें जिले के एकलव्य विद्यालयों से 51 छात्रों ने भाग लिया। जिले के 10 छात्रों क्रमशः एकलव्य शिवप्रसादनगर से विवेक, उमेश, अखिलेस, उमेश सिंह एकलव्य ओडगी से सुमित्रा सिंह, अमन सिंह, एकलव्य प्रतापपुर से प्रवीण पैकरा, भारत पैकरा तथा एकलव्य प्रेमनगर से ईशिका सिंह, शिवकुमारी ने गोल्ड प्राप्त किया। 7 छात्रों क्रमशः एकलव्य शिवप्रसादनगर से देवप्रसाद, एकलव्य प्रतापपुर से राजेन्द्र तथा एकलव्य प्रेमनगर से प्रियांशी सिंह, आनंदी सिंह, अनिलाषा पैकरा, कृति सिंह सोनिया सिंह ने सिल्वर प्राप्त किया। इसी कड़ी में 9 छात्र एकलव्य शिवप्रसादनगर से अभिमन्यु, संजु आर्यन एवं अजय, एकलव्य प्रतापपुर से आरती, सोनिया, मुस्कान तथा एकलव्य प्रेमनगर से प्रभा पण्डो, बृहस्पतिया सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। यह उपलब्धि जिले एवं राज्य के लिए बहुत गौरव का अवसर रहा कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश रनर-अप रहा। खेल समापन समारोह के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय मंत्री श्री जुएल ओराम ने छत्तीसगढ़ दल को ट्रॉफी प्रदान की। इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर श्री एस जयवर्धन एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास सूरजपुर श्री घनश्याम सिंह एवं संस्था के प्राचार्यों/शिक्षकों ने पूरी टीम को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दिये। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले के आदिवासी छात्रों की शिक्षा को मजबूत करने, खेल के बुनियादी ढाँचे को विकसित करने और खेल प्रतिभा को निखारने एव प्रोत्साहित करने का सुअवसर प्रदान करती है।
जिले में संचालित पीएम श्री एकलव्य विद्यालयों के छात्रों का नेशनल गेम में रहा दबदबा

Related News
सूरजपुर की ताजा खबरे
क्राइम न्यूज़
















