सूरजपुर- श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल मजदूरी की रोकथाम हेतु आज सूरजपुर के शहरी क्षेत्र में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाईल्ड लाईन सूरजपुर द्वारा 25 दुकानों एवं चौक चौराहो का निरीक्षण किया गया। जिसमें होटल, किराना स्टोर्स, मेडिकल स्टोर्स, पान दुकान, कपडा दुकान, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टेण्ड, नया बस स्टेण्ड, माता कर्मा चौक, सुभाष चौक एवं माता कर्मा चौक का निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान कोई भी बालक भीख मांगता हुआ नहीं पाया गया। पूर्व में भी दिपावली के समय एवं कार्तिक एकादशी के दिनों में भी बाल भिक्षावृत्ती के संबंध में अभियान चलाया गया था। जिसमे भिक्षावृती करते हुए पाये गए बालको को बाल कल्याण समिति मे प्रस्तुत कर समझाईस देते हुए बालक को परिवार मे पुर्नस्थापीत किया गया था।
संचालनालय से प्राप्त निर्देशानुसार प्रत्येक त्रिमास में 15 दिवसों तक जिले में बाल श्रम, बाल भीक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु विभाग द्वारा निरंतर अभियान एवं जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाता है।
आमजनों से अपील है की अगर कही भी बालको द्वारा बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल मजदुरी करते हुए दिखाई देते है तो उसकी सूचना तत्काल चाईल्ड हेल्प लाईन न. 1098 या जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल 9009382323 को अनिवार्य रुप से देवें।

















