---Advertisement---

ग्राम पंचायत खरसुरा में अतिक्रमणकरियों के हौसले बुलंद बना लिए कई मकान, अवैध कब्जा हटाने सरपंच ने खोला मोर्चा

Follow Us
Spread the love

अतिक्रमणकारियों ने सरपंच को डराने, और दबाने के प्रयास से किए दर्ज की चौकी में झूठी शिकायत

सूरजपुर- जिले के ग्राम पंचायत खरसुरा में इन दिनों अतिक्रमण की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। सार्वजनिक स्थलों पर दबंगों द्वारा बेखौफ होकर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थिति यह है कि स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई न होने से अतिक्रमणकारियों के हौसले और अधिक बुलंद होते जा रहे हैं।

ग्राम पंचायत खरसुरा की सरपंच सुनीता सिंह एवं ग्रामीणों ने इस अवैध कब्जे को लेकर जनदर्शन में 07 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर जिला कलेक्टर के आदेश पर 09 अक्टूबर 2025 को मौके पर पहुँचकर पटवारी द्वारा जांच कर पंचनामा भी बनाया गया जिसमें अतिक्रमण की पुष्टि हुई। अतिक्रमण करने वालों में मंगलू, रवि कुशवाहा, शिवनारायण, धनसाय, पुनम और ठाकुर के नाम शामिल हैं।

जांच से पूर्व ही ग्राम पंचायत ने संबंधित अतिक्रमणकारियों को 28 अक्टूबर 2025 को नोटिस जारी कर तत्काल शासकीय भूमि से कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन नोटिस के बावजूद अतिक्रमणकारियों ने कब्जा हटाने से इनकार कर दिया।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि अवैध कब्जेदार न केवल शासकीय निर्देशों को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं, बल्कि सरपंच को धमकाने, दबाव बनाने और गाली-गलौज करने तक से नहीं चूक रहे। बताया गया है कि दबंगों ने सरपंच को डराने के उद्देश्य से करंजी चौकी में झूठी शिकायत भी दर्ज कराई है, ताकि किसी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई न हो सके।

ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि एवं पंचायत द्वारा लगातार पहल किए जाने के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे दबंगों का हौसला और बढ़ रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब स्थानीय प्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम ग्रामीण कैसे कार्रवाई की उम्मीद कर सकते हैं?

अब जब मामला उजागर हो चुका है, देखना यह है कि प्रशासन इस प्रकरण में कब और क्या कार्रवाई करता है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने का साहस न कर सके।

ग्राम पंचायत खरसुरा में अतिक्रमणकरियों के हौसले बुलंद बना लिए कई मकान, अवैध कब्जा हटाने सरपंच ने खोला मोर्चा

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment