---Advertisement---

कलेक्टर ने डाटा सेंटर पहुंच कर डिजिटाइजेशन कार्य का किया अवलोकन

Follow Us

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत ऑडियो प्रचार वाहन के माध्यम से मतदाताओं को गणना पत्रक भरने के लिए किया जा रहा जागरूक

मतदाता गणना पत्रक को पूर्ण रूप से भरकर 4 दिसम्बर 2025 के पूर्व बीएलओ के पास करना होगा जमा

सूरजपुर- कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन द्वारा तहसील लटोरी, जरही, भटगाँव व भैयाथान में एसआईआर कार्य प्रगति की मैदानी जांच की गई।उन्होंने डाटा सेंटर पहुंच कर डिजिटाइजेशन कार्य का अवलोकन भी किया। उन्होंने उपस्थित संबंधितों को निर्देशित किया कि एंट्री का कार्य बारीकी से सूक्ष्म परीक्षण के साथ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य अनुसार कार्य पूर्ण करने एवं मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 का कार्य किया जा रहा है। सूरजपुर नगरीय निकाय क्षेत्र व जनपदों में ऑडियो प्रचार वाहन के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं को गणना पत्रक भरने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही बीएलओ द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2025 की मतदाता सूची के आधार पर सभी मतदाताओं को गणना पत्रक का घर-घर जाकर वितरण किया जा रहा है। यह गणना पत्रक सभी मतदाताओं को भरना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन कार्यालय सूरजपुर में मतदाता हेल्पडेस्क की सहायता से मतदाताओं को 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की सुविधा दी जा रही है।

मतदाता गणना पत्रक को पूर्ण रूप से भरकर 4 दिसम्बर 2025 के पूर्व बीएलओ के पास जमा करना होगा। बीएलओ द्वारा गणना पत्रक भरने में मतदाताओं की सहायता की जा रही है। बीएलओ 4 नवम्बर से 4 दिसंबर 2025 के बीच प्रत्येक मतदाता के पास अधिकतम तीन बार मतदाता द्वारा भरे गणना पत्रक प्राप्त करने के लिए जाएगे। गणना पत्रक ऑनलाईन पोर्टल Voter.eci gov.in के माध्यम से भी भरा जा सकता है। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान वर्ष 2025 में दर्ज मतदाताओं की जानकारी वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया जायेगा। इस दौरान मतदाता के स्वयं तथा उनके माता, पिता, दादा व दादी के नाम का मिलान 2003 की मतदाता सूची से हो जाता है, तो ऐसे मतदाताओं को किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी। विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम ऑनलाईन पोर्टल Voter.eci.gov.in पर सर्च करने के लिए उपयोग कर सकते है। इसके अतिरिक्त मतदाता वोटर हेल्प लाईन टोल फ्री नम्बर 1950 में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 9 दिसम्बर 2025 को किया जायेगा। प्रारंभिक प्रकाशन में उन्ही मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएगे, जिनके गणना पत्रक बीएलओ या ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होंगे। प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत प्रकाशित मतदाता सूची हेतु दावा आपत्ति 8 जनवरी 2026 तक प्राप्त की जाएगी। दावा आपत्ति के निराकरण उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जायेगा।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment