सूरजपुर- जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैंकरा, उपाध्यक्ष श्रीमति रेखा राजवाड़े, सदस्यो व अन्य जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में संविधान दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्जवलन, माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में भारतीय संविधान के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया तथा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारी और सभी गणमान्य को संविधान दिवस की बधाई और शुभकामनाये दी गयी।
लोक अभियोजन अधिकारी श्री राजेश सिंह के द्वारा विभिन्न मौलिक कर्तव्यों एवं मौलिक अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। इसी प्रकार उप संचालक पंचायत श्री विक्रम बहादुर के द्वारा संविधान निर्माण के संबंध में जानकारी देते हुए सभी उपस्थित गणमान्य एवं अधिकारी कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाये दिया गया। इसी बीच सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार से लाइव वीडियो का प्रदर्शन कराया गया। भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन, राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ लिये।
कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन श्री शशि सिन्हा जिला परियोजना प्रबंधक जिला पंचायत के द्वारा किया गया तथा सभी जनप्रतिनिधि के साथ कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी बहुतायत मात्रा में उपस्थित होकर कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग प्रदान किये।

















