---Advertisement---

संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टर व अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में भारतीय संविधान के प्रस्तावना का किया गया वाचन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर-  संविधान दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन व  जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में संयुक्त जिला कार्यालय के प्रांगण में भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका महत्व क्या है। इसके साथ ही कहा कि 26 नवंबर को मनाया जाने वाला संविधान दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उस लंबे और कठिन सफर की याद है, जब देश के हित में दूरदर्शी महान व्यक्तित्वों ने मिलकर भारत का संविधान तैयार किया – एक ऐसा दस्तावेज जो आज भी करोड़ों लोगों के जीवन का मार्गदर्शन करता है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment