---Advertisement---

अवैध धान पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई – 29 बोरी धान जप्त

Follow Us
Spread the love

कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन में सख्ती जारी

सूरजपुर- जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु प्रशासन द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील ओड़गी के ग्राम मयूरधक्की में राजस्व अधिकारियों की टीम ने पिकअप वाहन में 29 बोरी अवैध धान पकड़ा। वाहन में धान लेकर जा रहे मृगेंद्र गुर्जर निवासी ग्राम लांजीत को मौके पर पकड़ कर धान की जप्ती की गई।

कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में जिले में अवैध धान पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ निरंतर कठोर कार्यवाही की जाएगी। अधिकारी सीमावर्ती क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर सतत जांच कर रहे हैं।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment