---Advertisement---

जिले के आश्रमों और छात्रावास में बाल विवाह मुक्त सूरजपुर जागरूकता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत

Follow Us

सूरजपुर- कलेक्टर एस. जयवर्धन सर के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिवासी विकास विभाग UNICEF एवं एग्रिकोन के सहयोग से 27 नवंबर बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर सूरजपुर, भैयाथान और ओडगी ब्लॉक के छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम अभियान प्रारंभ किया गया । प्री मैट्रिक बालक छात्रावास सूरजपुर , पोस्ट मैट्रिक छात्रावास एवं बालक आश्रम बिहारपुर , पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास भैयाथान , प्री मैट्रिक बालक छात्रावास धरसेङी इत्यादि स्थानों पर बाल विवाह मुक्त सूरजपुर जागरूकता अभियान कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।

बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन तीनों ब्लॉक के छात्रावास में आयोजित किया गया। इसके साथ ही आगामी दिनों में इन 03 ब्लॉक के सभी छात्रावास एवं आश्रमों में यह जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा।

यूनिसेफ सूरजपुर जिला समन्वयक श्री हितेश निर्मलकर, सूरजपुर ब्लॉक समन्वयक अंबुज मिश्रा, भैयाथान अक्सेन गुर्जर, ओडगी धनराज जगते द्वारा इस अभियान में जागरूकता हेतू सहयोग प्रदान करेंगे।

जिसमें छात्रावास अधीक्षक की उपस्थिति में बच्चो को किशोर सशक्तिकरण, बाल विवाह मुक्त सूरजपुर, पोक्सो एक्ट, लिंग आधारित हिंसा रोकने हेतु विस्तृत जानकारी दिया गया। साथ ही 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर महिला हेल्प लाइन नंबर 181 बताया गया। इसके साथ ही सभी छात्र व बच्चों को बाल विवाह मुक्त सूरजपुर बनाने की शपथ भी दिलाई गई।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment