---Advertisement---

महाविद्यालय विश्रामपुर में महिलाओं के विरूद्ध हिंसा उन्मूलन का अन्तर्राष्ट्रीय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

Follow Us

सूरजपुर- सूरजपुर जिले के महाविद्यालय विश्रामपुर में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन का अंतराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री एस. जयवर्धन के आदेशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल जी के मार्गदर्शन से सम्पन्न हुआ।

उक्त कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को महिलाओं के साथ होने वाले हिंसा से बचने के लिए शसक्त बनने और जागरूक होने हेतु प्रेरित किया गया साथ में घरेलू हिंसा अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, सखी वन स्टॉप सेंटर एवम टॉल फ्री नंबर 1098,181,112 की जानकारी दी गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग, नवा बिहान संरक्षण अधिकारी श्रीमती इन्द्र कुमारी तिवारी, सखी वन स्टाफ सेंटर के केंद्र प्रशासक श्रीमती विनीता सिन्हा, महिला सशक्तिकरण (हब) मिशन शक्ति के अंतर्गत जेंडर विशेषज्ञ सलोमी कुजूर एवं पूनम राजवाड़े एवं महाविद्यालय के प्रोफ़ेसर श्री अंकुश सिंह सिसोदिया एवं 210 छात्र-छात्राये उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment