सूरजपुर- राज्य रासेयो अधिकारी डॉ. नीता बाजपेई के दिशा निर्देश और संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर रासेयो समन्वयक के मार्गदर्शन में संभाग स्तरीय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों की मीटिंग अंबिकापुर सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय में स्वच्छता स्वस्थ भोजन मानसिक तनाव लैंगिक उत्पीड़न आदि से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में महाविद्यालय रासेयो कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल शामिल होकर अपने कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया। कार्यशाला में जानकारी यूनिसेफ प्रतिनिधि डॉ.अभिषेक त्रिपाठी जी के द्वारा दिया गया । जायसवाल के द्वारा अपने जिले में महाविद्यालय से लेकर स्कूल तक अपने-अपने क्षेत्र में उसका प्रचार प्रसार कर सकें और इसके माध्यम से लोगों को इस बारे में जन चेतना जागरूकता ला सके, जिससे आज के इस बदलते परिवेश में लोग स्वच्छता से मानसिक तनाव से मिलेट्स से स्वस्थ भोजन से लैंगिक उत्पीड़न से जागरूक हो सके , का पुरजोर समर्थन किया गया। कार्यक्रम में बहुत अधिक संख्या में पूरे संभाग से महाविद्यालय और विद्यालय स्तर के कार्यक्रम अधिकारी शामिल हुए।
चांदनी बिहारपुर कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी रासेयो कार्यशाला में शामिल

Related News
सूरजपुर की ताजा खबरे
क्राइम न्यूज़
















