---Advertisement---

स्वामी आत्मानंद विद्यालय नवापारा में पालक-शिक्षक बैठक संपन्न — गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासन पर जोर

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा, सूरजपुर (छ.ग.) में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1ली से 8वीं तक अध्ययनरत छात्रों की पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं समग्र विकास को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री मनोज कुमार झा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन एवं संस्कार का विकास आवश्यक है, क्योंकि इन्हीं आधारों पर छात्र उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु पालकों के सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता का विशेष आग्रह किया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय एवं अभिभावक दोनों का आपसी सहयोग छात्रों की सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।

बैठक में उपस्थित पालकों ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक प्रयासों की सराहना करते हुए निरंतर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

उक्त बैठक में प्राचार्य श्री मनोज कुमार झा, माध्यमिक प्रधानपाठक सुश्री नीतू गुप्ता, प्राथमिक प्राचार्य श्री अजीत गुप्ता, तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment