---Advertisement---

सूरजपुर पुलिस के नए कानूनों की प्रदर्शनी में जिलवासियों को मिल रही है नए कानूनों की जानकारी

Follow Us

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने पुलिस अधिकारियों को नए कानूनों के प्रति आमजनता के जिज्ञासाओं का समाधान करने दिए निर्देश

जिलवासियों के द्वारा प्रदर्शनी को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया, बताया सार्थक साबित हो रहा नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी

सूरजपुर- डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी में प्रतिदिन काफी संख्या में आमजनता, व्यापारी वर्ग, अधिवक्ता व स्कूली बच्चों का आना-जाना लगा हुआ है। सभी नए कानूनों को करीब से देख और समझ कर अपना ज्ञान बढ़ा रहे है। सोमवार, 01 दिसम्बर 2025 को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने प्रदर्शनी का जायजा लेते हुए तैनात पुलिस अधिकारियों को नए कानूनों के बारे में आमजनता, स्कूली बच्चों को सूक्ष्मता से जानकारी देते हुए उनके जिज्ञासाओं का समाधान करने के निर्देश दिए। सूरजपुर पुलिस के नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी के बारे में जिलेवासियों के द्वारा अपनी प्रतिक्रिया दी गई।

 

सूरजपुर पुलिस के नए कानूनों की प्रदर्शनी में जिलवासियों को मिल रही है नए कानूनों की जानकारीसंयुक्त जिला कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 और अरूणोदय की शिक्षिका संगीता सोनी ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी लगाई गई है वह सराहनीय है और प्रदर्शनी देखकर बहुत कुछ सीखने को मिला, नई जानकारी से शुरूवात होती है चीजों को जानने, समझने का, तीन नए कानूनों की धाराओं को बड़ी ही प्रमुखता से बताया गया है। जिलेवासियों के लिए नए कानूनों को जानने का अच्छा अवसर मिला है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि नए कानून की बारीकियों को जानने, अपने अधिकारों के प्रति समझ बढाने के लिए इस प्रदर्शनी में जरूर आए।

सूरजपुर पुलिस के नए कानूनों की प्रदर्शनी में जिलवासियों को मिल रही है नए कानूनों की जानकारी

नगर के व्यापारी विकास अग्रवाल ने बताया कि यह प्रदर्शनी समाज को नए कानूनों की जानकारी देने, सजग रखने की दृष्टि से अच्छी पहल है। नए कानून में अच्छी बात यह है कि अब डिजिटल साक्ष्यों को मान्यता दी गई है, ई-समंस का प्रावधान है जिससे न्यायालय, पुलिस और हमारा समय बचेगा, कार्यवाही में तेजी आएगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से समाज को सजग और मजबूत करने पुलिस की अभिनव पहल है इससे अपराध को रोकने और लोगों को सजग करने में मदद मिलेगी।

सूरजपुर पुलिस के नए कानूनों की प्रदर्शनी में जिलवासियों को मिल रही है नए कानूनों की जानकारी

साधुराम विद्यामंदिर के उप प्रचार्य दीन दयाल तिवारी ने कहा कि पुलिस विभाग के नए कानूनों की प्रदर्शनी लोगों को कानूनों को करीब से जानने में मददगार साबित होगी। इसी उद्धेश्य से विद्यालय के बच्चों को यहां भ्रमण कराया है। पुलिस अधिकारियों के द्वारा बच्चों को नए कानूनों से अवगत कराया गया है। यह प्रदर्शनी नगर वासियों के लाभप्रद साबित होगा।

सूरजपुर पुलिस के नए कानूनों की प्रदर्शनी में जिलवासियों को मिल रही है नए कानूनों की जानकारी

आटो चालक इमरान ने बताया कि नए कानूनों की प्रदर्शनी को देखकर नए कानून में हुए बदलाव को जानने और समझने की इच्छा हुई। इस प्रदर्शनी में नए कानून के पहलुओं को अच्छे से समझ पाया। यहां विस्तार से कानून की धाराओं और प्रावधानों को बताया गया है इस जानकारी को मैं अपने परिवार और अन्य आटो चालकों को भी इन नए कानून की जानकारी से अवगत कराउंगा।

सूरजपुर पुलिस के नए कानूनों की प्रदर्शनी में जिलवासियों को मिल रही है नए कानूनों की जानकारी

संयुक्त जिला कार्यालय के सहायक ग्रेड 2 अभिनव दुबे ने कहा कि इस प्रदर्शनी में नए तीनों कानूनों के बारे में बडे ही विस्तार से जानकारी बताई गई है। यहां नए कानूनों के साथ ही महिला सुरक्षा, पुलिस सहायता के लिए बने एप, आपात कालीन पुलिस सेवाओं के नंबरों की विस्तार से जानकारी दी गई है। यह जानकारी जिलेवासियों, स्कूली बच्चों के लिए अत्यन्त लाभकारी एवं उपयोगी है।

सूरजपुर पुलिस के नए कानूनों की प्रदर्शनी में जिलवासियों को मिल रही है नए कानूनों की जानकारी

टैक्सी चालक अशोक जायसवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में नए कानून को अच्छे से समझा जाना और हमें किस प्रकार सावधानी पूर्वक वाहन चलाना है, वाहन चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना है, एक्सीडेंट की क्या-क्या धाराएं है, पुलिस धाराओं पर कैसे कार्यवाही करती है उसकी जानकारी मिली है।

सूरजपुर पुलिस के नए कानूनों की प्रदर्शनी में जिलवासियों को मिल रही है नए कानूनों की जानकारीव्यापारी दीपक गुप्ता ने कहा कि हम सभी लोग जो कानून की जानकारी से दूर है उनके लिए नए कानूनों के प्रावधानों को जानने के लिए पुलिस की अच्छी पहल है। इस आयोजन से व्यापारीगण, आमजनता नए कानूनों के प्रति काफी जागरूक हुई है।

सूरजपुर पुलिस के नए कानूनों की प्रदर्शनी में जिलवासियों को मिल रही है नए कानूनों की जानकारीसमाजसेवी रामबिलास मित्तल ने कहा कि पुलिए के नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह है नए कानूनों को जानने काफी संख्या में व्यापारीगण प्रदर्शनी लाभ उठाते हुए न्याय व्यवस्था के लिए नए कानून कितने उपयोगी है उसे समझ पाए। जिले में पहली बार नए कानूनों की प्रदर्शनी लगा है जिसका समाज के सभी वर्ग लाभ ले रहे है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment