---Advertisement---

कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

Follow Us

सूरजपुर- कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में अनुविभाग एवं तहसीलवार लंबित राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई तथा उनके निराकरण की अद्यतन प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री जयवर्धन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र एवं पारदर्शी न्याय प्राप्त हो सके। उन्होंने विशेष रूप से अभिलेख सुधार, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भू-अर्जन, पट्टा वितरण तथा अभिलेख दुरुस्तीकरण जैसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग करने व अवैध धान परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment