---Advertisement---

नशीली इंजेक्शन की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में इंजेक्शन एवं स्कूटी जब्त

Follow Us

सूरजपुर- डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कार्यो सहित नशे के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए है। नशीले पदार्थों के विरुद्ध चल रही पुलिस की सख्त कार्रवाई के तहत चौकी बसदेई पुलिस ने नशीली इंजेक्शन बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 574/25 धारा 21(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी दिनेश राव उर्फ बबली एवं सोनिया उर्फ बंटी, दोनों निवासी शिवनंदनपुर, विश्रामपुर को पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी दिनेश राव उर्फ बबली के कब्जे से

अविल इंजेक्शन – 150 नग, रिक्सोजेसिक इंजेक्शन – 150 नग, परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी एक्टिवा (CG 15 DT 5304), दो मोबाइल फोन जप्त किए हैं।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

इस कार्रवाई में प्रमुख रूप से चौकी बसदेई प्रभारी योगेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक शिवकुमार सारथी, आरक्षक आदित्य कुमार यादव, राकेश सिंह, अशोक केवट, देवदत्त दुबे, सैनिक अनिल विश्वकर्मा, महिला आरक्षक पूनम सिंह, तथा प्रफुल्ल मिंज सक्रिय रहे।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूर्व में भी नशीली इंजेक्शन तस्करी के आरोप में राही खान (ग्राम सिरसी), पवन पाटिल, सरवन कुमार, एवं मोहर मनिया (ग्राम जमड़ी) को जेल भेजा जा चुका है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment