---Advertisement---

पीएमश्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर में पूर्व छात्र मिलन का प्रथम एलूमनी मीट 2025 का किया गया भव्य आयोजन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- पीएमश्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर में पूर्व छात्र मिलन का प्रथम एलूमनी मीट 2025 का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें वर्षों बाद लौटे पूर्व छात्रों का उत्साह और विद्यालय परिवार का स्नेहपूर्ण स्वागत कार्यक्रम की विशेष पहचान रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदिवासी विकास सूरजपुर से सहायक आयुक्त श्री घनश्याम सिंह का स्वागत प्राचार्य श्री मनकामना प्रसाद वर्मा, नोडल अधिकारी श्री ब्रजेश कुमार चौबे का स्वागत श्री पुरनलाल सुधाकर तथा श्री ठाकुर सिंह एकलव्य प्रेमनगर का स्वागत श्री विशाल शर्मा द्वारा किया गया। तत्पश्चात् एलूमनी छात्रों का छात्र परिषद के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किये। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य के स्वागत उद्बोधन से हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। पूर्व छात्रों ने बताया कि विद्यालय में मिली शिक्षा ने उनके व्यक्तिव का विकास किया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मिलन समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने आर्कषक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें विद्यालय परिवार के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शामिल छात्रों ने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर गौरवान्वित हुए। पूर्व छात्रों को स्कूल से विदाई लेने के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए करियर यात्रा के बारे में चर्चा की। इस मौके पर विद्यार्थियों ने आत्मोचिंतन भी किया।

पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया

समापन सत्र में सहायक आयुक्त एवं प्राचार्य ने पूर्व छात्रों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया और उनके तरक्की के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थिति छात्रों को जलके बाद सभी छात्रों और अतिथियों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था रखी गई।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment