---Advertisement---

पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय नवापारा में विश्व मृदा दिवस के अवसर पर स्कूल स्वायल हेल्थ प्रोग्राम अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

Follow Us

सूरजपुर- विश्व मृदा दिवस के अवसर पर स्कूल स्वायल हेल्थ प्रोग्राम अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के संबंध में पी.एम.श्री. स्वामी आत्मानंद विद्यालय नवापारा सूरजपुर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को उप संचालक कृषि सुश्री सम्पदा पैंकरा के मार्गदर्शन में आज प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मृदा स्वास्थ्य के संबंध में मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभ, महत्व एवं मृदा परीक्षण हेतु नमूना एकत्र तथा स्वायल हेल्थ कार्ड पोर्टल में ऑनलाईन प्रविष्टि करने के संबंध में कृषि विभाग के सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी डॉ. तेज राम बंजारा एवं कृषि विकास अधिकारी श्रीमती ममता रानी द्वारा विस्तार से जानकारी दिया गया।

इस दौरान विद्यार्थी सीखने को उत्सुक नजर आये प्रशिक्षण को सफल बनाने में विद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा प्राचार्य श्री मनोज कुमार झा, शिक्षक दुष्यंत राजवाड़े, श्रीमती त्रिषा गुप्ता, श्रीमती श्वेता जायसवाल, दिपिका कांत, पूजा कुशवाहा एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment