सूरजपुर- कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की जा रही है। इसके लिए जिले में धान खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की गई है ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिले के ग्राम कुट के निवासी किसान विशाल गुप्ता जो आज समिति चंदरपुर में अपना धान बेचने पहुंचे थे समिति में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर अपना अनुभव साझा किया । उन्होंने बताया कि उन्होंने टोकन तूहर हाथ ऐप के माध्यम से मोबाइल पर ही टोकन काट लिया था, जिससे उन्हें समिति में किसी प्रकार की प्रतीक्षा या परेशानी नहीं हुई।
किसान विशाल गुप्ता ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज 12 दिसंबर को जब वे धान विक्रय के लिए सोसाइटी पहुंचे, तो समिति में उपलब्ध बेहतर सुविधा, सुचारू व्यवस्था और स्टाफ के सहयोग के कारण केवल 2 घंटे में ही उनका धान तौल कर लिया गया। पूरे प्रक्रिया के दौरान उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई।
उन्होंने कहा कि डिजिटल टोकन व्यवस्था से किसानों का समय बच रहा है और धान खरीदी की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व सरल बनी है। समिति की व्यवस्था से प्रभावित होकर उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन सूरजपुर के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि शासन की पहल और प्रशासन के प्रयासों से किसानों को चरणबद्ध रूप में सुविधाए प्रदान की जा रही है। ताकि पारदर्शिता बनी रहे और समय पर सेवाएँ किसानों को उपलब्ध हो । जिससे धान खरीदी जैसी प्रक्रिया किसानों के लिए और अधिक सहज व भरोसेमंद बनी रही है।

















