सूरजपुर- आज विकासखंड सूरजपुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अजबनगर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कपिल देव पैकरा द्वारा सेक्टर समीक्षा बैठक लिया गया। बैठक के दौरान सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई जिसमें संस्थागत प्रसव, यूंविन पोर्टल एंट्री , आर सी एच,70+वय वंदन महाअभियान ,आधार बेस अटेंडेंस, कुष्ठ सघन जांच , टी बी , शत प्रतिशत टीकाकरण करने, मुख्यालय निवास एवं अन्य विषयों पर बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक मैं सेक्टर सुपरवाइजर सहित समस्त एच डब्लू सी अजब नगर, आमगांव, सिलफिली सोनवाही और पहाड़ गांव के आर एच ओ (मेल/ फीमेल) एवं सेकंड ए एन एम और समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।बैठक के पश्चात पण्डो नगर अजबनगर का भ्रमण कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जन से मिलकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।
बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सूरजपुर (डीपीएम) व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

















