---Advertisement---

धान खरीदी केंद्रों की सुविधाओं से किसान संतुष्ट, किसान अशोक ने बेचा 69 क्विंटल धान

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- जिले में कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त सुविधाओं के साथ धान खरीदी की जा रही है। ग्राम बरहोल निवासी किसान अशोक कुमार राजवाड़े ने बताया कि उन्होंने उमापुर सहकारी समिति (सोसाइटी) में कुल 69 क्विंटल 20 किलो धान का विक्रय किया। धान विक्रय के दौरान उमापुर सोसाइटी में कार्यरत मज़दूरों द्वारा धान की सिलाई एवं तौलाई की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें किसान को किसी प्रकार का अतिरिक्त खर्च वहन नहीं करना पड़ा।

साथ ही किसान श्री राजवाड़े ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, पारदर्शी व्यवस्था एवं किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

किसानों का कहना है कि शासन की इस व्यवस्था से उन्हें समय पर धान बेचने, उचित तौल और बिना अतिरिक्त खर्च के सुविधा मिलने से आर्थिक रूप से राहत मिल रही है।

Related News

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment