---Advertisement---

SIR-2025 के तहत कलेक्टर ने प्रतापपुर क्षेत्र का दौरा कर मतदान केंद्रों के BLO से ली जानकारी

Follow Us

सूरजपुर- कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन द्वारा SIR-2025 के तहत नगर पंचायत क्षेत्र जरही के मतदान केंद्र क्रमांक 263, 264, 265 एवं 267 तथा ग्राम दवनकरा के मतदान केंद्र क्रमांक 197 एवं 198 के बीएलओ से लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।

कलेक्टर ने संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया कि चिन्हित प्रविष्टियों का पुनः सत्यापन (री-वेरिफिकेशन) सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही एएसडी सूची को बीएलए के साथ साझा करने तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती ललिता भगत उपस्थित रहीं। कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है और सभी अधिकारी इस कार्य को शीघ्र एवं गंभीरता से पूर्ण करें।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment