---Advertisement---

कलेक्टर के निर्देशन में एनएच-43 पर सड़क मरम्मत कार्य जारी

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- जिले में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में एनएच-43 के सिलफिली से संजयनगर खंड में लगातार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़क पर बिटुमिनस पैच रिपेयर का कार्य कराया गया है।

जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग की कुल लंबाई 10.50 किलोमीटर है, जिसमें से अब तक 3.50 किलोमीटर हिस्से में बिटुमिनस पैच रिपेयरिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष बचे मार्ग पर मरम्मत कार्य शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सड़क की दीर्घकालीन मजबूती सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजा गया है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment