---Advertisement---

कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन द्वारा आज जिले के प्रतापपुर के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रतापपुर एवं खाद्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र सोनगरा, दवनकरा एवं चंदौरा केंद्र का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं जैसे तौल व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, छाया एवं साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान विक्रय हेतु आने वाले सभी किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने मौके पर उपस्थित किसानों से चर्चा कर उनकी प्रतिक्रिया जानी तथा प्राप्त सुझावों के आधार पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment