---Advertisement---

सभापति ने किया बंजा हायर सेकेंडरी स्कूल व कुसमुशी प्राथमिक शाला का निरीक्षण

Follow Us
Spread the love

भैयाथान। जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बंजा एवं शासकीय प्राथमिक शाला कुसमुशी का निरीक्षण सहकारिता एवं उद्योग विकास विभाग के सभापति राजू गुप्ता द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसरों का भ्रमण कर शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सभापति ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। इसी क्रम में कक्षा 5वीं की एक छात्रा को बीच से उठाकर पुस्तक पढ़ने के लिए कहा गया, जिस पर छात्रा ने अंग्रेजी विषय की पुस्तक को आत्मविश्वास के साथ फर्राटेदार ढंग से पढ़कर सुनाया। छात्रा की इस प्रस्तुति से सभापति सहित उपस्थित शिक्षकगण काफी प्रसन्न हुए और उसकी सराहना की।

सभापति ने शिक्षकों से विद्यालय की उपस्थिति, शाला की साफ-सफाई, लिपाई-पुताई, मरम्मत कार्य एवं नए भवन की आवश्यकता को लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक कमियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान सभापति ने विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं में शत-प्रतिशत एवं उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत और समर्पण से ही ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालय बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

निरीक्षण के समय विद्यालय के शिक्षकगण एवं सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

 

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment