---Advertisement---

किसानों के हक पर समझौता नहीं, सभापति ने किया धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण

Follow Us

भैयाथान। भैयाथान विकासखंड अंतर्गत अधिना सलका, खोपा, बतरा, चन्द्रमेढ़ा, करौटी बी एवं भैयाथान स्थित धान खरीदी केंद्रों का सहकारिता एवं उद्योग विकास विभाग के सभापति श्री राजू गुप्ता द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया में कई अहम तथ्य सामने आए।

निरीक्षण के समय किसानों से बातचीत में यह सामने आया कि कुछ केंद्रों पर 41.200 किलों प्रति बोरी धान खरीदी की जा रही है। इस पर सभापति ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभापति ने साफ शब्दों में निर्देश दिए कि— तौल में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, किसानों से हमाली की राशि नहीं ली जाए, बारदाना की कमी या भुगतान में किसी भी तरह की देरी न हो, किसी भी प्रकार की दलाली पूर्णतः प्रतिबंधित रहे।

उन्होंने कहा कि किसान का हक कोई नहीं छीनेगा और धान खरीदी में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही अनिवार्य है।

किसानों के हक पर समझौता नहीं, सभापति ने किया धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कई किसान टोकन जारी होने तथा कई किसान रकबा सुधार को लेकर लाइनों में खड़े थे। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभापति श्री राजू गुप्ता ने तत्काल तहसीलदार भैयाथान से दूरभाष पर चर्चा की। तहसीलदार द्वारा सर्वर में तकनीकी समस्या बताए जाने पर सभापति ने कहा कि किसान सर्वर की भाषा नहीं समझते। आज 15 तारीख है और रकबा सुधार की अंतिम तिथि है, ऐसे में सर्वर का बंद रहना किसानों के लिए चिंता का विषय है। यदि समय पर समस्या का समाधान नहीं हुआ और किसानों का धान नहीं बिका तो वे किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करने को भी तैयार हैं।

टोकन से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी मौके पर ही खाद्य अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा कर किसानों की परेशानी से अवगत कराया गया।

किसानों के हक पर समझौता नहीं, सभापति ने किया धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण

समिति प्रबंधकों ने जानकारी दी कि अभी तक एक बार भी धान का उठाव नहीं हो पाया है। साथ ही डेली खरीदी लिमिट बढ़ाने को लेकर समिति प्रबंधकों के साथ चर्चा की गई। सभापति ने संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही सभापति ने निर्देश दिए कि हमाली की राशि सीधे किसानों के खातों में जमा की जाए, किसी भी प्रकार की कटौती स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी धान खरीदी केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल एवं उचित बैठने की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कृषि समिति के सभापति प्रतिनिधि श्री अभय प्रताप सिंह, जनपद सदस्य श्री गणपत पाटिल एवं मीडिया प्रभारी श्री प्रवीण कुमार साहू उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment