---Advertisement---

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 32 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Follow Us
Spread the love

बैकुंठपुर। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में थाना बैकुंठपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

प्रार्थी विजेंद्र कुमार यादव, निवासी जूना पारा बैकुंठपुर ने थाना बैकुंठपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 21 मई 2023 की रात करीब 8 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल पर वीडियो कॉल किया गया। जान-पहचान का कॉल समझकर जैसे ही उसने कॉल उठाया, स्क्रीन पर एक युवती नग्न अवस्था में दिखाई दी। प्रार्थी ने तुरंत मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों द्वारा वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट भेजकर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई और 50 हजार रुपये की मांग की गई।

डर के कारण प्रार्थी से डराकर अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से कुल 32 लाख रुपये की ठगी की गई। रिपोर्ट पर थाना बैकुंठपुर में अपराध क्रमांक 168/23 धारा 388, 420, 120-बी भादंवि एवं 66(घ) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री राजेश साहू के नेतृत्व में थाना बैकुंठपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। बैंक खातों एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों मकसूद उर्फ मक्कू (28 वर्ष) निवासी पुन्हाना, मेवात हरियाणा तथा प्रदीप (20 वर्ष) निवासी तातरपुर, मेवात हरियाणा को मेवात (हरियाणा) एवं अलवर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों को दिनांक 15 दिसंबर 2025 को न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन लकड़ा, साइबर प्रभारी निरीक्षक विनोद पासवान, प्रधान आरक्षक दीपक पांडे, साइबर आरक्षक अमरेशा नंद एवं आरक्षक दिनेश उके का विशेष योगदान रहा।

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment