---Advertisement---

रजत महोत्सव के अवसर पर दिव्यांगजनों को प्रदाय किया ट्रायसिकल

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- रजत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में दिव्यांगजनों के हित में संवेदनशील पहल देखने को मिली। जनदर्शन के दौरान आवेदक श्री राम बृजपाल (उम्र 55 वर्ष), 80 प्रतिशत अस्थि बाधित, ग्राम तेलसरा, विकासखंड रामानुजनगर तथा श्रीमती गुलाबीया (उम्र 60 वर्ष), 40 प्रतिशत अस्थि बाधित, ग्राम खरसुरा, विकासखंड सूरजपुर द्वारा ट्रायसिकल हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया।

कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के द्वारा आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए। समाज कल्याण विभाग के सहयोग से शीघ्र प्रक्रिया पूर्ण कर दिव्यांग हितग्राहियों को ट्रायसिकल उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर ग्राम खरसुरा की सरपंच श्रीमती सुनीता के करकमलों से दिव्यांग हितग्राही को ट्रायसिकल प्रदाय किया गया। ट्रायसिकल मिलने से दिव्यांगजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

यह पहल जिला प्रशासन की जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाती है, जिससे दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में आवागमन एवं आत्मनिर्भरता में सहायता मिलेगी।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment