सूरजपुर से महबूल्ला रज़ा बने प्रदेश कार्य समिति के सदस्य
सूरजपुर- भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी सूची में सूरजपुर जिले से महबूल्ला रज़ा को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
घोषणा के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक समाज में खुशी की लहर देखी जा रही है। महबूल्ला रज़ा की नियुक्ति को संगठन में उनके सक्रिय योगदान और निरंतर मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है।
तत्काल प्रभाव से लागू
प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। सूची में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई है।
संगठन को मिलेगी मजबूती
भाजपा नेताओं का कहना है कि महबूल्ला रज़ा की प्रदेश कार्य समिति में भागीदारी से सूरजपुर जिले में संगठन को और मजबूती मिलेगी, साथ ही अल्पसंख्यक समाज के मुद्दों को प्रभावी रूप से पार्टी के मंच पर रखा जा सकेगा।
कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने महबूल्ला रज़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
Pdf देखें..भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

















