---Advertisement---

सूरजपुर तहसील साहू समाज की बैठक संपन्न, ओमप्रकाश साहू निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

Follow Us

सूरजपुर- तहसील साहू संघ सूरजपुर के पुनः निर्वाचन को लेकर आयोजित बैठक मंगल भवन, मानपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार संपन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्री राम जतन साहू की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई।

बैठक में सूरजपुर जिले के पूर्व अध्यक्ष रामकृपाल साहू, वर्तमान अध्यक्ष जोखनलाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष गैबीनाथ साहू, तहसील साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक साहू, मनीष दीपक साहू, रामप्राण साहू, ओमप्रकाश साहू, पार्षद राजेश साहू, सुशील साहू, मुरारी साहू, महेंद्र साहू, लालजी साहू, रामजी साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

प्रदेश संघ के निर्देशानुसार विधिवत विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से श्री ओमप्रकाश साहू को पुनः सूरजपुर तहसील साहू संघ का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया। निर्वाचन की घोषणा होते ही तहसील एवं जिलेभर में खुशी का माहौल निर्मित हो गया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में निर्वाचन को लेकर उत्पन्न विवाद के चलते प्रदेश साहू संघ द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। बाद में पर्यवेक्षक की उपस्थिति में समाज के गणमान्यजनों की सहमति से पुनः निर्वाचन कर अध्यक्ष की मनोनयन प्रक्रिया पूरी की गई।

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर ओमप्रकाश साहू ने कहा कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए समाज के हित में कार्य करेंगे तथा समाज को नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment