---Advertisement---

बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: फर्जी क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर चोरी करने वाले गिरोह की दो महिला सदस्य गिरफ्तार, 30 लाख रुपये बरामद

Follow Us
Spread the love

बिलासपुर ।। जिले के सिरगिटटी थाने में 04 पुरुष और 02 महिलाओं द्वारा शिकायतकर्ता के घर में घुसकर खुद को क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बताकर जान से मारने की धमकी देकर एक पेटी चुराने के मामले में अप. क्र. 566/24, धारा 204, 307, 331(3) बी.एन.एस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पेटी में नकद पैसे और जमीन संबंधी कागजात थे।

पुलिस की ए.सी.सी.यु. बिलासपुर और थाना सिरगिटटी की संयुक्त टीम ने 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की और साइबर सेल की मदद से गिरोह की दो महिला सदस्य, सिंधु वैष्णव (बिलासपुर) और रानी बैरागी (मध्यप्रदेश), को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से क्रमशः 20 लाख और 10 लाख रुपये, कुल 30 लाख रुपये बरामद किए गए। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Comment