---Advertisement---

सूरजपुर मंगल भवन में नियम के विरूद्ध निर्धारित समय के उपरांत व तेज आवाज मे बज रहे डीजे पर हुई कार्यवाही

Follow Us
Spread the love

ध्वनि प्रदुषण को लेकर प्रशासन सख्त

सूरजपुर- विगत दिवस सूरजपुर मंगल भवन मे रात्रि के समय में निर्धारित समय के उपरांत तथा तीव्र गति से बज रहे डीजे पर राजस्व व पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्यवाही की। सूचना प्राप्त होने पर तहसीलदार श्री सूर्यकांत साय पुलिस अमले के साथ स्थल पहुंचे और उन्होने डीजे के जब्ती की कार्यवाही करते हुए डीजे वाहन को कोतवाली थाने में के सुपुर्द किया। जिस पर कोलाहल अधिनियम के तहत अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि डीजे का संचालन तय मानक व समयावधि के अनुरूप किया जाये।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment