---Advertisement---

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री के प्रस्तावित आगमन के पूर्व जिला प्रशासन एवं एसईसीएल के मध्य केनापारा के संदर्भ की गई बैठक

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- भारत सरकार केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी का 30 मार्च 2026 से समीप दौरा प्रस्तावित है, इस संदर्भ में एसईसीएल व जिला प्रशासन के मध्य आज एक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रखी गई थी। बैठक कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के अध्यक्षता मे आहूत हुई। जिसमें क्षेत्रीय महाप्रबंधक एसईसीएल क्षेत्र विश्रामपुर श्री संजय सिंह, महाप्रबंधक संचालन श्री गिरीश रॉय, एसईसीएल के अन्य सदस्य, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी के आगमन पर बंद खदान केनापारा का भ्रमण भी प्रस्तावित है। बैठक में उक्त संदर्भ को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओ पर चर्चा की गई। जिसमें जिला प्रशासन व एसईसीएल के बीच समन्वय स्थापित कर केनापारा को सेल्फ सस्टेनेबल प्रोजेक्ट बनाने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव रखें गये। एसईसीएल ने कार्ययोजना व उसके विवरण जिसका अंतर्गत केनापारा मे स्थित सी-मार्ट का रेनोवेशन एनएच-43 से पार्क एंट्रेंस गेट तक सड़क की मरम्मत कार्ययोजना के संबंध मे जानकारी दी। वहीं कलेक्टर द्वारा जलपान संबंधी फुड कोर्ट या फुड पार्क, लाईटिंग, पार्किग, ब्युटीफिकेशन और टिकिट काउंटर को लेकर महत्वपूर्ण बिंदु रखे गये। इसके साथ ही उन्होने योजना के सफल संपादन हेतु आगे भी चर्चा करने की बात कही।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment