प्लस अभियान एवं सघन कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम बैठक सम्पन्न
सूरजपुर- कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के दिशा निर्देश व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैकरा के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बंटी बैरागी के नेतृत्व में विकासखंड ओड़गी के ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आदरणीय अनुभागीय अधिकारी राजस्व भैयाथान श्रीमती चांदनी कंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे, विकासखंड ओड़गी में पल्स पोलियो अभियान हेतु 21 दिसंबर 2025 बूथ लेवल पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्रॉप्स पिलाई जाएगी साथ ही साथ 22 एवं 23 तारीख को गृह भेंट कर 0 वर्ष से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्रॉप्स पिलाया जाना है, जिसके लिए ब्लॉक में 128 बूथ बनाए गए हैं। साथ ही साथ सुपरवाइजर सर्वेक्षण सुपरविजन के लिए 19 टीम गठित की गई है, ब्लॉक में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है पल्स पोलियो 0 वर्ष से 5 वर्ष के बच्चों की संख्या 11122 है जिन्हें शत प्रतिशत दवाई पोलियों की ड्रॉप्स पिलाया जाना है।
सघन कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम विकासखंड में 8 दिसंबर से सर्वेक्षण अभियान प्रारंभ है जिसमें से अब तक कुल 85005 सर्वे किया जा चुका है जो आगामी 31 दिसंबर तक चलेगा जिसमें से कुल 121 संदेशात्मक मरीज पाए गए हैं जिसका सत्यापन 14 लोगों का कराया जा चुका है इस हेतु टोटल 108 टीम बनाई गई है तथा सुपरवाइजर की संख्या 22 बनाई गई है जिसमें से जगह-जगह घर-घर ,टोला, कस्बा क्षेत्र में जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता मितानिनों के द्वारा कुष्ठ की सर्वे किया जा रहा है जिसमें से दो नए बी लेप्रोसी के केस मिले हुए हैं आज की ब्लॉक स्तरीय बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग से बीपीएम सखन आयाम, बीटीओ डीएन रवि, ब्लॉक कुष्ठ प्रभारी यू.आर. ध्रुव, सहायक टीकाकरण नोडल श्री गोपाल शरण सिंह, महिला बाल विकास विभाग से राठिया सेक्टर सुपरवाइजर सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

















