---Advertisement---

सुशासन सप्ताह पर परिवहन विभाग द्वारा स्कूल बसों की गई आकस्मिक जांच व कार्यवाही 

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर 2025 अंतर्गत विगत दिवस बिश्रामपुर क्षेत्र के विद्यालयों हेतु संचालित स्कूल बसों का परिवहन विभाग द्वारा आकस्मिक जांच किया गया। निरीक्षण में कुछ बसों में कमियाँ पाई गई। जिन पर विभाग द्वारा नियमानुसार अनुसार कार्यवाही करते हुए, 20 हजार का चलान शुल्क वसूल किया गया। चालानी

कार्यवाही किए गए बसों में दो एसईसीएल के पाये गए जिसके लिए एसईसीएल के अनुबंधित स्कूली गाड़ियों की जानकारी हेतु डिप्टी मैनेजर एसईसीएल (E&M) से संपर्क किया गया है। कार्यवाही करते हुए जिला परिवहन अधिकारी सूरजपुर द्वारा बस संचालक एवं चालकों को समझाइश दी गई कि आने वाले एक सप्ताह के भीतर निर्धारित मापदंड के अनुरूप नहीं पाए गए बसों को संबंधित तय मानक के अनुरूप सुधार करवाकर ही संचालित करेंगे। आने वाले दिनों में स्कूल बसों की और भी सघन जांच की जाएगी जिसमें तय मानक व नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालक और वाहनों की जप्ती एवं परमिट निरस्तीकरण जैसी कार्यवाही की जायेगी।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment