---Advertisement---

भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सूरजपुर से सचिन तायल बने युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति कार्यकारिणी के सदस्य

Follow Us

सूरजपुर- भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी सूची में सूरजपुर जिले से सचिन तायल को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

घोषणा के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज में खुशी की लहर देखी जा रही है। सचिन तायल की नियुक्ति को संगठन में उनके सक्रिय योगदान और निरंतर मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है।

तत्काल प्रभाव से लागू

प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी आदेश के सूची में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई है।

संगठन को मिलेगी मजबूती

भाजपा नेताओं का कहना है कि सचिन तायल की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य में भागीदारी से सूरजपुर जिले में संगठन को और मजबूती मिलेगी, साथ ही समाज के मुद्दों को प्रभावी रूप से पार्टी के मंच पर रखा जा सकेगा।

कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने सचिन तायल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment