---Advertisement---

एकदिवसीय सत्संग एवं देहदान शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Follow Us

सूरजपुर- जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के पावन सानिध्य में दिनांक 21 दिसंबर 2025, रविवार को जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ ग्राम पचीरा शासकीय प्राथमिक शाला में एक भव्य एकदिवसीय सत्संग समारोह एवं देहदान शिविर का आयोजन किया गया। यह सत्संग कार्यक्रम एलईडी स्क्रीन के माध्यम से श्रद्धालुओं को दिखाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त किया।

इस दिव्य सत्संग के दौरान 8 श्रद्धालुओं ने देहदान का संकल्प लिया, और कई लोगों नें आध्यात्मिक पुस्तक भी ग्रहण किया । कार्यक्रम की शुरुआत में संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा प्रदत्त सच्चे गुरु की पहचान, सद्भक्ति का वास्तविक ज्ञान, तथा मानवता सेवा के महत्व पर आधारित संदेश को वीडियो माध्यम से श्रद्धालुओं को सुनाया व दिखाया गया।

आज ही के दिन 21 दिसंबर 2025 को संत रामपाल जी महाराज जी को प्राप्त किसान रत्न सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण भी सत्संग स्थल पर दिखाया गया, जो हरियाणा हिसार जिले के डया गांव से किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण को देखकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और हर्ष का वातावरण देखने को मिला।

सत्संग में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें बच्चे, युवा, महिलाएँ एवं बुजुर्ग सभी वर्गों के लोग शामिल थे। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोगों ने गहरी रुचि दिखाई और सत्संग स्थल पर पहुँचकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम की एक विशेष बात यह रही कि सत्संग स्थल पर कहीं भी नशा करने वाला कोई व्यक्ति नहीं मिला। साथ ही, अनुशासन एवं व्यवस्था अत्यंत प्रशंसनीय रही। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु धार्मिक व आध्यात्मिक पुस्तकों का स्टॉल भी लगाया गया, जहाँ से लोगों ने तत्वज्ञान से संबंधित पुस्तकें प्राप्त किया।

यह सत्संग समारोह समाज में नशामुक्ति, नैतिकता, मानवता और सच्ची भक्ति का संदेश देने वाला एक प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध हुआ।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment