---Advertisement---

अखिल भारतीय विद्यार्थी पारिषद जिला कोरिया के नए जिला संयोजक बने बलबीर पुषाम

Follow Us

कोरिया- आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छत्तीसगढ़ प्रदेश का 58 वाँ प्रदेश अधिवेशन का आयोजन 19 से 21दिसंबर को भगवान बिरसा मुंडा नगर भिलाई (दुर्ग) मे किया गया था इस कार्यक्रम के अंतिम दिन में कोरिया जिला के लोकप्रिय छात्रनेता बलबीर पुषाम को विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन एबीवीपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी और इन्हें कोरिया जिला का जिला संयोजक बनाया है बता दें बलबीर पुषाम कोरिया जिला के सबसे चर्चित छात्र नेताओं में से एक हैं, जिनके पीछे हजारों विद्यार्थियों का साथ और स्नेह है बलबीर पुषाम लम्बे समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े हुए हैं और इन्होंने नगर मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए हमेशा छात्रहित से जुड़े कार्य किये हैं और बलबीर पुषाम ने लगातार छात्रहित में कई छात्र आंदोलन किये हैं,एबीवीपी में रहते हुए इन्होंने जितनी गंभीरता से कांग्रेस राज में भी छात्रों के हक की आवाज उठाई,उतने ही जोर से भाजपा शासन मे भी छात्रों के लिए खड़े रहे और लगातर उन्हें इन्साफ दिलाने की आवाज उठाई पुषाम ने ये साबित कर दिया कि सरकार किसी की भी रहे, जो छात्रों से अन्याय करेगा उसके खिलाफ अपनी पूरी ताकत से ये छात्र नेता खड़ा रहेगा यही कारण है की पुषाम जिले के सभी इकाइयों के लोकप्रिय छात्र नेता हैं।जिला संयोजक पुषाम ने कहा दायित्व के बाद से हमारी जिम्मेदारी बढ़ी है, मेरा प्रयास रहेगा अभी के मुकाबले दोगुनी मेहनत व लगन से आगे संगठन लिए कार्य करूंगा।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment