---Advertisement---

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, जोड़ा सरई के पास पकड़ा गया धान

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- जिले में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से किया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज इमलीपारा भटगांव से सिरसी समिति की ओर अवैध रूप से 170 बोरी लगभग 70 क्विंटल धान का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान यह पाया गया कि संबंधित व्यक्ति के पास दूसरे तहसील से भैयाथान तहसील में धान परिवहन किए जाने संबंधी कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। प्रशासनिक अमले द्वारा उक्त धान को जोड़ा सरई के पास पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा धान को समिति सिरसी के सुपुर्दगी में सौंपा गया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment