---Advertisement---

सुशासन सप्ताह पर हाल ही में निर्मित 1600 से अधिक आवासों में कराया गया गृह प्रवेश

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- सुशासन सप्ताह पर राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन व सीईओ जिला पंचायत श्री विजेंद्र सिंह पाटले के कुशल मार्गदर्शन में एक नवंबर के बाद पूर्ण हुए पीएम आवास के हितग्राहियों द्वारा निर्मित आवासों में गृह प्रवेश कार्यक्रम कराया गया।

उक्त तारतम्य में आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विजेंद्र सिंह पाटले द्वारा जनपद पंचायत ओड़गी के ग्राम पंचायत दवना में हितग्राही प्रमिला/नंदीलाल को आवास में विधिवत पूजा पाठ के साथ गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर अल्प समय में आवास पूर्ण करने पर हितग्राही को सम्मानित किया गया। उपस्थित अन्य हितग्राहियों को जल्द आवास पूर्ण करने के लिए समझाइश दी गई, पंपलेट एवं तकनीकी मार्गदर्शिका की प्रति वितरित किए गए।

आज जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों एवं योजना के अधिकारी -कर्मचारियों द्वारा निर्मित आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम कराया जा रहा है। इसके साथ ही आवास चौपाल के माध्यम से हितग्राहियों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment