---Advertisement---

पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिन जिले ने हासिल की 91 प्रतिशत उपलब्धि, 95,382 बच्चों को पिलाई गई दवा

Follow Us

सूरजपुर- सूरजपुर जिला कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला टीकाकरण अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत आज प्रथम दिन बूथों में कुल 1,04,660 लक्षित बच्चों में से 95,382 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई, जिससे जिले ने 91 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि शेष बचे बच्चों को घर-घर जाकर कल एवं परसों पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।

उल्लेखनीय है कि प्रतापपुर ब्लॉक में 18,964 में से 17,432 बच्चों को, भैयाथान ब्लॉक में 18,084 में से 16,487 बच्चों को, ओड़गी विकासखंड में 10,955 में से 10,144 बच्चों को, प्रेमनगर विकासखंड में 8,351 में से 7,403 बच्चों को और रामानुजनगर विकासखंड में 15,165 में से 13,838 बच्चों को दवा पिलाई गई। सूरजपुर शहरी क्षेत्र में 2,430 में से 2,384 बच्चों को, सूरजपुर ग्रामीण क्षेत्र में 30,711 में से 27,694 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।

उल्लेखनीय है कि अभियान के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पल्स पोलियो टीकाकरण केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाया जा सके। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment