---Advertisement---

सुशासन सप्ताह – दिव्यांगजनों को मिला सहारा, मिला सहायक उपकरण

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- सुशासन सप्ताह के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को राहत प्रदान करते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए सहायक उपकरण प्रदान किया। 03 दिव्यांग आवेदकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किया गया।

जनपद पंचायत सूरजपुर के ग्राम कमलपुर निवासी 70 प्रतिशत अस्थि बाधित 55 वर्षीय श्री करमु सारथी को ट्राईसाइकिल प्रदान किया गया । वहीं, जनपद पंचायत रामानुजनगर के ग्राम अगस्तपुर से 90 प्रतिशत श्रवण बाधित 13 वर्षीय धरमवीर राजवाड़े को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही जनपद पंचायत भैयाथान के ग्राम भरवाही निवासी 70 प्रतिशत दिव्यांग 10 वर्षीय जुलकर नैध को व्हीलचेयर दी गई।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुशासन सप्ताह के तहत जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देशों के अनुपालन में आवेदन मिलते ही तत्काल कार्यवाही की गई। उपकरण प्राप्त कर हितग्राही अत्यंत प्रसन्न दिखे और उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। हितग्राहियों ने कहा कि इन सहायक उपकरणों से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment