---Advertisement---

सुशासन सप्ताहर: विधवा पेंशन के लिए आवेदिका की समस्या का तत्काल समाधान

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर अभियान’’ के तहत तहसील कार्यालय प्रतापपुर द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान कारक निराकरण किया गया।

आवेदिका श्रीमती शनिचरी बाई ने अपने पति की मृत्यु के बाद पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए जनदर्शन में आवेदन दिया था। सुशासन सप्ताह के दौरान तहसील प्रशासन ने आवेदिका की समस्या को प्राथमिकता देते हुए तत्काल निराकरण किया।

पेंशन योजना के तहत आवेदिका की पेंशन की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। अब आगामी माह से श्रीमती शनिचरी बाई को नियमित पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह पहल सुशासन के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment