---Advertisement---

कलेक्टर ने ली जीवनदीप समिति एवं जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी सभा तथा जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले, संयुक्त कलेक्टर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, हाउसिंग बोर्ड, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जीवनदीप समिति के आय-व्यय पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला चिकित्सालय सूरजपुर में सीटी स्कैन सुविधा, सामान्य कचरा प्रबंधन, आईसीयू, कंट्रोल रूम, शिशु वार्ड, आईसीयू एवं फिजियोथेरेपी विभाग में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता तथा अस्पताल सुविधाओं के विस्तार को लेकर समिति सदस्यों से सुझाव लिए गए। इसके अलावा कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्रों की स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा वय वंदन कार्ड से संबंधित जानकारी ली।

बैठक में राष्ट्रीय चिरायु कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सेवाओं, कैटेगरीवार बच्चों के फॉलोअप तथा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री जयवर्धन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment