सूरजपुर- सूरजपुर जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र विकासखंड ओड़गी के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन के दिशा निर्देशन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी0 पैकरा मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा ओड़गी डॉ. बंटी बैरागी के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर के प्रभारी अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा के अगुवाई में सभी गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जाँच सत्र आयोजित किए गए। जिसमें कुल 68 गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क प्रसव-पूर्व देखभाल, विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक दवाएँ उपलब्ध कराया गया, ताकि माँ और शिशु का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे; इस अभियान में एनीमिया, रक्तचाप, शुगर और भ्रूण की जाँच पर जोर दिया जाता है और यह ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए विशेष महत्वपूर्ण पहलू है, गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव-पूर्व देखभाल सुनिश्चित करना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना।
सेवाएँ निःशुल्क जाँच, डॉक्टर के द्वारा बताए गये, दवाएँ, पोषण संबंधी परामर्श, और उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान कर उनका प्रबंधन किया गया, एनीमिया, रक्तचाप (बीपी), वजन, पेशाब और रक्त शर्करा (सुगर) की जाँच किया गया।
साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं से आग्रह है प्रत्येक माह के 24 तारीख एवं 9 तारीख को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर आकर इन सुविधाओं का लाभ उठाएँ। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों की महिलाओं के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में एक मील का पत्थर साबित हुआ हैं, इस दौरान बिहारपुर, नवाटोला, कुबेरपुर, हथिचुवा, देवडी, पासल, सेमरा, ठाड़पाथर, अवंतिकापुर, खालबहरा सहित पहुँचविहीन क्षेत्रों से गर्भवती महिलाओं के द्वारा स्वास्थ्य जाँच परीक्षण करॉये जाते हैं।
इस अभियान को सफल बनाने के लिये डॉ. तरुण सिंह, अनुज सिंह, चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा, सीएचओ,ए.एन.एम.,काउंसलर कविता साहू स्टाफ नर्स श्रीमती दुर्गा, गीता सहित मितानिन कार्यक्रम के एमटी, मितानिन कार्यकर्ता एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।


















