मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से 115 नगरीय निकायों में किया लोकार्पण
अटल बिहारी बाजपेयी राजनीति के धूमकेतु – विधायक भूलन सिंह मरावी
सूरजपुर/बिश्रामपुर – छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी बाजपेई राजनीति में धूमकेतु थे, उनके वैचारिक राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के कारण सभी राजनीतिक दल के लोग उनसे मित्रवत व्यवहार करते थे। स्वच्छ सुचिता की राजनीति उनकी पहचान है, उक्त विचार बिश्रामपुर नगर पंचायत द्वारा आयोजित अटल परिसर में अटल बिहारी बाजपेयी के भव्य प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर प्रेम नगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने कही। इसके साथ ही उन्होंने ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई एक दूरदर्शी नेता, उदारवादी सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमेशा सचेत रहने वाले नेता थे। उनके कारण ही हम सबको छत्तीसगढ़ प्रदेश का अस्तित्व मिला अटल जी जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता।

इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली सोनी ने कहा कि जनसंघ संस्थापक भाजपा के प्रथम अध्यक्ष और एक भारतीय राजनेता के रूप में 10 बार के सांसद दो बार के राज्यसभा सांसद और तीन बार के प्रधानमंत्री ऐसे अटल बिहारी वाजपेई जी के लिए कुछ कहना सूरज को दिया दिखाने जैसा होगा। हम सब को स्वच्छ राजनीति की प्रेरणा अटल बिहारी बाजपेयी हमेशा से प्रेरणाश्रोत बने रहे।
वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा की आज अटल बिहारी वाजपेई जी की शताब्दी जन्म जयंती है, मुझे ,उनको बहुत नजदीक से देखने और सुनने का काम मौका मिला है। संगठन और सत्ता दोनों में कार्य करने की जो क्षमता अटल बिहारी वाजपेई जी में थी, उसका कोई स्थान नहीं ले सकता है।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गोयल ने कहा कि देश को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पोखरण में परमाणु परीक्षण करने वाले अटल बिहारी वाजपेई जी के सानिध्य में हमने काम किया, हम सब अपने आप को धनवान समझते हैं। उन्हें 1992 में पद्म विभूषण 1994 में सर्वश्रेष्ठ सांसद और भारत रत्न दिया गया। 1977 में संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण देने वाले प्रथम भारतीय विदेश मंत्री थे।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं शाल श्रीफल देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विशाल प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी सहित सूरजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, बाबूलाल अग्रवाल, अजय गोयल, रामानंद जायसवाल महामंत्री शशिकांत गर्ग कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल उपाध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह एवं संत सिंह, अनिल मिश्रा, ललित गोयल एवं अन्य अतिथियों का स्वागत नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला यादव, पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौहान, सीएमओ सुशील तिवारी, अरविंद यादव, पार्षद रविशंकर, कैलाश सरदार, अशोक अग्रवाल, सतीश तिवारी, सितिकांत स्वाई, बल्लू गोयल, रितेश जायसवाल, श्यामा पांडे, मोहिनी झा, ज्योति सिंह, शंकर यादव, विजय राज अग्रवाल, रुक्मणी सिंह, सूरज शेट्टी, दुर्गा, भगवान मिश्रा, महेश जयसवाल, मनी बग्गा, संजीत सिंह, दीनानाथ यादव, विनय सिंह, अमित मित्तल, अर्चना लकड़ा, भारती गुप्ति, विमला यादव, शकुंतला सोनी, देवकी देवी, माधुरी मंडल, नीलम मिश्रा, राहुल खातरकर, कुंदन मंडल, रविंद्र विश्वकर्मा, विनोद सरवटे, पिंटू यादव, अमरेश प्रसाद, लक्ष्मीबाई यादव, मालती तिग्गा, कीर्ति दुबे, इंजीनियर गौरव अग्रवाल, रनदीप दास, परवेज खान, शशि शर्मा तथा नगर पंचायत के कर्मचारियों सहित अन्य पार्षदगणों ने किया।
इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित किया। यह कार्यक्रम प्रदेश के 115 निकायों में एक साथ एक समय पर प्रारंभ और समाप्त हुआ।
इस कार्यक्रम में मंच का संचालन राजकिशोर चौधरी तथा आभार व्यक्त दीपेंद्र सिंह चौहान द्वारा किया गया किया।


















