---Advertisement---

ग्राम बड़े साल्ही हत्याकांड का खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार- मुख्य आरोपी सहित देशी कट्टा विक्रेता भी दबोचा गया

Follow Us

कोरिया- थाना बैकुंठपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़े साल्ही में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण के मुख्य आरोपी को देशी कट्टा विक्रय करने वाले आरोपी को भी बिहार से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संत कुमार पिता राय राम केवट ने दिनांक 15/10/2025 को थाना में सूचना दी कि यह सभी भाई अपने माता पिता से अलग अपने-अपने परिवार के साथ रहतें है। इसके माता पिता एक साथ ग्राम बड़े साल्ही में रहते थे । दिनांक 14.10.2025 के रात्रि करीब 10.00 बजे अपने घर पर था उसी समय इसका बडा भाई राधव प्रताप इसे फोन कर बताया कि इसके माता-पिता के मकान में दो व्यक्ति पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिए है, मां जली हालत में घ रआयी है, तब यह अपने पिता के घर जाकर देखा, घर जल रहा था अंदर जाकर देखा। इसके पिता आग के चपेट में आकर जल कर खत्म हो गये है, की सूचना पर मग इटीमेशन चाक कर उनके द्वारा बताए संदेही उसके दामाद सुरेश ठाकुर उफ कानपुरिहा एवं एक अन्य के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कर्रे के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, साइबर सेल एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपि की तलाश की गई।

जांच के दौरान मुख्य आरोपी सुरेश ठाकुर उर्फ कानपुररिहा को एवं उसके सहयोगी अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण के मुख्य आरोपी सुरेश ठाकुर उर्फ कानपुररिहा को देशी कट्टा तथा कारतूस विक्रय करने वाला बिहार के आरोपी को उसके जिला सहरसा बिहार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से देशी कट्टा 315 वोर तथा कारतुस को 12000 रुपए में विक्रय किया गया था। जिससे विक्रय का शेष रकम 12000 रुपए जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना बैकुंठपुर पुलिस, चौकी पोंडी बचरा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 109(1), 326(ख), 332(घ), 3(5), 249 एवं 61 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment